फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   VHP holding three vehicles full of cattle

विहिप ने पकड़े मवेशियों से भरे तीन वाहन

Thu, 30 Jul 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Thu, 30 Jul 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन

विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर मवेशियों से भरे तीन वाहनों समेत तीन तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


इन वाहनों में 10 मवेशी थे, जिनमें से दो भैंस मर गई जबकि दो की हालत गंभीर है। छह मवेशियों को गौशाला के सुुपुर्द कर दिया गया।

विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर रामपुर रोड पहुंचे। उन्होंने मवेशियों से भरे तीन वाहनों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान पशु तस्करों और विहिप कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

मौका पाकर एक तस्कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन तस्कर समेत वाहनों को कब्जे में ले लिया। कोतवाल ओपी शर्मा ने बताया कि तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पशुओं के मेडिकल के बाद कार्रवाई की जाएगी। पशुचिकित्साधिकारी डा. एके रावत ने बताया कि दो भैंसों की मौत दम घुटने से हुई थी, जबकि दो घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पशू क्रूरता अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहां विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस, गोरक्षा प्रमुख प्रशांत चौधरी, प्रियांशु गुप्ता, गणेश यादव, अर्जुन यादव, अतुल कंबोज, शेखर सैनी, अनूप कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed