फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Verified three-wheelers will be operated

Udham Singh Nagar News: सत्यापन वाले तिपहिया वाहनों का होगा संचालन

Thu, 29 May 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 29 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Verified three-wheelers will be operated
रुद्रपुर। यातायात पुलिस और सीपीयू ने दूसरे दिन भी तिपहिया वाहनों का सत्यापन किया। वैध दस्तावेज न होने पर पांच टेंपो सीज किए। 35 का चालान किया गया। इस दौरान बताया कि सत्यापन वाले तिपहिया वाहनों का ही संचालन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्य के नेतृत्व में नगर के विभिन्न इलाकों में तीन पहिया वाहनों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान पांच ऑटो बगैर परमिट, फिटनेस कराए सड़क पर चलते मिले। 35 टेंपो में भी अनियमितता मिली।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक आर्य और सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह बिष्ट ने बताया कि सत्यापन प्रमाणपत्र वाहनों में चस्पा करने के लिए कहा जा रहा है। सत्यापन वाले तिपहिया वाहनों का ही संचालन होने दिया जाएगा। बगैर सत्यापन वाले तिपहिया वाहन सड़क पर नहीं चल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन में चालक का नाम, पता, फोन नंबर, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर, डीएल नंबर के साथ ही अन्य विवरण अंकित रहेगा। मंगलवार को नौ ई-रिक्शे सीज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed