फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vehicle smoke polluting the air of Rudrapur

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर की हवा को खराब कर रहा वाहनों का धुआं

Fri, 28 Nov 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Vehicle smoke polluting the air of Rudrapur
रुद्रपुर। सड़क पर बढ़ रही वाहनों की भरमार ध्वनि के साथ ही वायु प्रदूषण की वजह बन रही है। हर महीने वायु और ध्वनि प्रदूषण के सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। बीते सात महीने में वाहनों में प्रदूषण के 1874 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अक्तूबर तक सात महीने में वायु प्रदूषण के 1228 और ध्वनि प्रदूषण के 346 मामले पकड़े हैं। वाहनों की चेकिंग के दौरान बीते अक्तूबर में वायु प्रदूषण के 166, ध्वनि प्रदूषण के 137 मामले सामने आए थे। विभाग ने सितंबर में वायु प्रदूषण के 207, ध्वनि प्रदूषण के 34 मामले पकड़े थे।
विज्ञापन

मोटर यान अधिनियम के तहत प्रदूषण में पहली बार पकड़े जाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना या तीन महीने की सजा का प्रावधान है। चालक का लाईसेंस तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है। कड़े प्रावधान के बावजूद वाहन संचालक वायु और ध्वनि प्रदूषण से परहेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह का कहना है कि चेकिंग के दौरान वाहनों में प्रदूषण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रदूषण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वाहनों में प्रदूषण नियमों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed