फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vehicle.

दो माह बाद होगा अधिग्रहीत वाहनों का भुगतान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vehicle.
बीके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन। - फोटो : RUDRAPUR
जिले में विधानसभा चुनाव के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों का भुगतान दो माह बाद होने की संभावना है। भुगतान से पहले सभी वाहनों के खर्चों से संबंधित बिल जिला प्रशासन को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में इस बार विधानसभा चुनाव के लिए रोडवेज बसों, निजी स्कूल और ट्रांसपोर्टरों की बसों के साथ ही विभिन्न निजी वाहनों समेत कुल 338 वाहनों का अधिग्रहण किया था, जबकि 10 फीसदी वाहन रिजर्व में रखे गए थे। अब मतदान संपन्न होने के बाद वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है, लेकिन इन वाहनों का भुगतान होने में अभी करीब दो माह का समय लग सकता है। भुगतान से पहले सभी वाहन स्वामियों को खर्चा का ब्यौरा या बिल आदि परिवहन विभाग कार्यालय में जमा करवाने होंगे। जहां से इन बिलों को सहायक नोडल अधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को रुद्रपुर डिपो की अधिग्रहित सभी 40 बसों को वापस कर दिया गया। जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवा में सुधार आने से यात्रियों को राहत मिली। जबकि इससे पहले रोडवेज बसों के अधिग्रहण के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रूटों पर बसों की काफी कमी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो माह के भीतर सभी अधिग्रहीत वाहनों का भुगतान कर दिया गया है। वाहन स्वामियों से खर्चों का बिल मांगा जा रहा है। रोडवेज समेत सभी अधिग्रहीत किए गए वाहनों को वापस कर दिया गया है।
-बीके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन

रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में मौजूद यात्री।

रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में मौजूद यात्री।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed