{"_id":"6446cdbd349ba6ac5302b8f4","slug":"varanasi-team-in-final-of-basketball-rudrapur-news-c-8-1-121285-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बास्केटबॉल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचा वाराणसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बास्केटबॉल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचा वाराणसी
Tue, 25 Apr 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
- जवाहर नवोदय स्कूल में बालिका वर्ग की बास्केटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जवाहर नवोदय स्कूल में सोमवार से लखनऊ संभाग की महिला वर्ग की बास्केटबॉल और बैडमिंटन की अंडर-14, 17 व 19 वर्ग की प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। प्रतियोगिता का शुुभारंभ मेयर रामपाल सिंह और प्रधानाचार्य कंचन जोशी ने किया। वाराणसी की टीम ने बास्केटबॉल के तीनों वर्गों के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
बास्केटबॉल में अंडर-14 में बालिका वर्ग में हरिद्वार की टीम ने आगरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि वाराणसी की टीम ने लखनऊ को हराया। अंडर-17 में वाराणसी की टीम ने हरिद्वार को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी तरह अंडर-19 वर्ग में आगरा ने हरिद्वार संकुल को हराया, जबकि वाराणसी की टीम ने लखनऊ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान रामपाल सिंह ने कहा कि नवोदय स्कूल शिक्षा के मानकों पर खरा उतरने के साथ ही खेलकूद की गतिविधियों में भी अव्वल है। वहां पर उप प्रधानाचार्य पीके विद्यार्थी, कमला परवाल, अनुराग शर्मा, कुलदीप सिंह, रश्मि, संजीव कुमार,राकेश, विनीत मिश्रा आदि थे।