{"_id":"69a08fa3941f024d560fe95b","slug":"vaccination-to-prevent-cervical-cancer-will-start-from-tomorrow-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-137783-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कल से चलेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कल से चलेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन
Thu, 26 Feb 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान 28 फरवरी से 31 मई तक जिलेभर में चलेगा। इस मौके पर मेडिकल काॅलेज में कार्यक्रम भी आयोजित होगा। पहले चरण में अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को प्राथमिकता के साथ एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।
अभियान के लिए जिले 17,380 डोज पहुंच चुकी हैं। सभी ब्लॉक और स्वास्थ्य केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि टीकाकरण प्रक्रिया सुरक्षित और प्रभावी तरीके से संचालित हो सके। प्रशिक्षण में माइक्रो प्लानिंग, कोल्ड चेन प्रबंधन, वैक्सीन भंडारण, प्रतिकूल प्रभाव प्रबंधन और डेटा रिपोर्टिंग जैसे विषय शामिल हैं। नोडल अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने बताया की सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है, जिसका मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण माना जाता है।
समय पर टीकाकरण से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्तर पर भी विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी। बताया की जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री अजमेर से इस वैक्सीन का औपचारिक लॉन्च करेंगे,