फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vaccination started at three centers.

काशीपुर पहुंची वैक्सीन, पांच केंद्रों पर शुरू हुआ टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vaccination started at three centers.
जिले में 32 हजार वैक्सीन की डोज पहुंचने से 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को राहत मिली। जिलेभर में दो दिन से ठप पड़े टीकाकरण कार्य के बाद मंगलवार से दोबारा टीकाकरण सुचारु हुआ। पहले व दूसरे डोज को मिलाकर कुल 5002 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिला के खटीमा में 325, सितारगंज में 239, किच्छा में 660, रुद्रपुर में 1489, गदरपुर में 418, बाजपुर में 480, काशीपुर में 111 व जसपुर में 280 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें पहली डोज वाले 1895 व दूसरी डोज वाले 3017 लोग थे। इधर, राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र पर 810 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया। सेवादार भरत भूषण चुघ ने बताया कि केंद्र का लक्ष्य है कि प्रतिदिन 2000 वैक्सीन लगाई जाए।
विज्ञापन

बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 10 मई से वैक्सीनेशन करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज समेत आसपास के अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए सेवादारों की ओर से भोजन, पानी की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि अगर किसी को ऑक्सीजन मिलने में दिक्कत हो रही हो तो वह सत्संग केंद्र पर संपर्क करे। वहां प्रिया तोमर, कविता राजपूत, पार्षद बबलू सागर, सतीश अरोरा, अनिल अरोरा, परमजीत सिंह, राजकुमार अरोड़ा, वरुण मदान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर के पांच केंद्रों में टीकाकरण शुरू
काशीपुर। करीब एक माह से कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को 2500 वेक्सीन मिली है जिससे एलडी भट्ट अस्पताल के साथ ही होटल जमाटो, अग्रवाल सभा, छोटा गुरूद्वारा और विद्यांचल कॉलोनी में टीकाकरण शुरू कर लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया जा रहा है। (ब्यूरो)
कोविड हेल्पलाइन ने शुरू की रात्रि एंबुलेंस सेवा
काशीपुर। कोरोना काल में मरीजों की मदद के लिए एसडीएम गौरव कुमार, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी और समाज सेवी कपिल द्वारा शुुरू की गई हेल्पलाइन में अब मरीजों को रात्रि एंबुलेंस सेवा भी मिलेगी। कपिल ने बताया कि हेल्पलाइन अभी तक कोविड मरीजों के लिए दवा की व्यवस्था कर रही थी। अब मरीजों के लिए निशुल्क रात्रि एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था होने पर हेल्पलाइन भविष्य में कोविड मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर भी उपलब्ध कराएगी। लोग हेल्पलाइन से मदद लेने के लिए फोन नंबर 9720855870 पर संपर्क कर सकते हैं। (ब्यूरो)
समदर्शी संस्था ने पूर्व विधायक को किया सम्मानित
जसपुर। कोरोना काल में कोविड मरीजों का इलाज करने पर समदर्शी संस्था के सदस्यों ने पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल के नर्सिंग होम में उन्हें और उनके स्टाफ को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। डा. सिंघल ने बीते वर्ष भी कोरोना काल में मरीजों का इलाज किया था। डॉ सिंघल ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। यहां आरपी सिंह, डॉ सुदेश, दीवान सिंह, गुरदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि थे। (संवाद)

सीमेंट रोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक
खटीमा। कोविड-19 के अनुपालन के लिए सीमेंट रोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि मार्ग वाहनों की आवाजाही से सुरक्षित दूरी की अवहेलना हो रही थी। इधर नागरिक अस्पताल में बने कोविड जांच स्थल पर भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती देखी गईं। चारुबेटा में प्रधान सोनम कौर और वीडीओ मीरा पासवान की देखरेख में सैनिटाइजेशन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed