Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Retired army man stabs constable's wife in the neck in kashipur

काशीपुर: रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने कांस्टेबल की पत्नी की गर्दन पर मारा चाकू, गंभीर; महिला के बच्चों को भी आई चोट

Fri, 20 Nov 2026 12:50 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 20 Nov 2026 12:50 PM IST
सार

 काशीपुर में एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने कांस्टेबल की पत्नी के गले पर चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर दिल्ली ले जाया गया। मारपीट में महिला के दोनों बच्चे भी घायल हुए। 

विज्ञापन
Retired army man stabs constable's wife in the neck in kashipur
अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने एक कांस्टेबल की पत्नी के गले पर चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर दिल्ली ले जाया गया। मारपीट में महिला के दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन कुमार यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बरेली जनपद में है। उनकी पत्नी रिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ खड़कपुर देवीपुरा में रहती है। काॅलोनी के ही सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी संजय गौतम का कांस्टेबल के घर आना-जाना है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि संजय बुधवार शाम सचिन के घर आया। इस बीच किसी बात को लेकर उसका रिंकी से विवाद हो गया। इस पर उसने चाकू से रिंकी की गर्दन पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने रिंकी के बच्चों से भी मारपीट की। इस बीच चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग गया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और उसके पति को सूचना दी। निजी अस्पताल में इलाज के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने आईटीआई कोतवाली पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर के आधार पर संजय गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed