{"_id":"6b00348bb809c64b5f07dd94","slug":"child-marriage-of-a-minor-stopped-in-rudrapur-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का बाल विवाह रुका: हाथों में मेहंदी...हल्दी की रस्म पूरी, मंदिर ले जाते समय टीम ने रोका; पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का बाल विवाह रुका: हाथों में मेहंदी...हल्दी की रस्म पूरी, मंदिर ले जाते समय टीम ने रोका; पढ़ें मामला
Fri, 20 Nov 2026 05:22 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:22 PM IST
सार
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाबालिग का बाल विवाह होने से पहले ही सखी वन स्टॉप सेंटर और पुलिस ने रुकवा दिया। बालिका के हाथों में मेहंदी लगी थी और हल्दी की रस्म भी हो चुकी थी। बालिका शाहजहांपुर की रहने वाली है और जीजा के यहां रह रही थी।
विज्ञापन
नाबालिग का बाल विवाह रुका
विस्तार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाबालिग बालिका के हाथों में मेहंदी सज चुकी थी और हल्दी की रस्म भी पूरी हो गई थी। स्वजन उसे वनखंडी मंदिर ले जाकर विवाह कराने की तैयारी में थे, लेकिन सूचना मिलने पर सखी वन स्टॉप सेंटर और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सखी वन स्टॉप सेंटर रुद्रपुर को चामुंडा मंदिर के पास बाल विवाह कराए जाने की सूचना मिली। केंद्र की टीम ने तत्काल ट्रांजिट कैंप पुलिस से संपर्क किया और युवक के घर का पता लगाकर मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बालिका युवक के पड़ोस में मिली। उसके हाथों में मेहंदी लगी थी और हल्दी की रस्म हो चुकी थी। बताया गया कि बालिका मूल रूप से शाहजहांपुर की रहने वाली है और अपने जीजा के यहां रह रही थी। जीजा बचपन से उसकी परवरिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीम ने हस्तक्षेप कर विवाह रुकवाया। केंद्र प्रशासक कविता गहलोत और केस वर्कर सीमा ने बालिका की सुरक्षा और संरक्षण की प्रक्रिया शुरू की। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि बाल विवाह रुकवा दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
