फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand's demography will not be allowed to change: CM

नहीं बदलने दी जाएगी उत्तराखंड की डेमोग्राफी : सीएम

Thu, 15 Jan 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 15 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's demography will not be allowed to change: CM
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिर्फ वोट बैंक के लिए राज्य में वर्ग विशेष के लोगों को जगह जगह बसाया जा रहा है। ऐसे स्थान जहां पर वर्ग विशेष का नामो निशान नहीं था वहां पर भी उन्हें विशेष सुविधा देकर बसाया जा रहा है। खटीमा में ऐसा दिख रहा है लेकिन उत्तराखंड की डेमोग्राफी को बदलने नहीं दिया जाएगा। हम अपनी भावी पीढ़ी को असुरक्षित उत्तराखंड नहीं देंगे।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री ने खटीमा में महाराणा प्रताप रोडवेज बस स्टेशन के लोकार्पण के दौरान ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस की राजनीति पर सीधा हमला और सनातन संस्कृति के पक्ष में खुला ऐलान किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता की राजनीति में कांग्रेस ने बार-बार तुष्टिकरण का रास्ता अपनाया और समाज को बांटने का काम किया। देवभूमि की आत्मा से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल की ओर इशारा करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलने नहीं दी जाएगी। देवभूमि की पहचान को बदलने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, जो लोग जिहादी मानसिकता या षड्यंत्रकारी सोच के साथ कानून को चुनौती देते हैं उनके खिलाफ बिना किसी नरमी के कठोर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लैंड जिहाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। अवैध रूप से बनी मजारों पर बुलडोजर चला है।
धार्मिक स्थलों पर भेष बदलकर साजिश रचने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है ताकि आस्था सुरक्षित रहे और देवभूमि की संस्कृति पर कोई आंच न आए।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सियासी प्रहार करते हुए कहा कि सरकार के विकास कार्यों से कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है। कांग्रेस जान चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, जनविश्वास और मजबूत निर्णयों के साथ भाजपा 2027 में फिर से हैट्रिक लगाने जा रही है। जनता का उन्हें इस बार भी आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed