फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand Transport Corporation, a symbol of democracy, was stumbled again on Tuesday.

लोकतंत्र का प्रतीक उत्तराखंड परिवहन निगम की सेवा मंगलवार को एक बार फिर लड़खड़ा गई।

Wed, 07 Nov 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Wed, 07 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

लोकतंत्र का प्रतीक उत्तराखंड परिवहन निगम की सेवा मंगलवार को एक बार फिर लड़खड़ा गई। रोडवेज बसों में सीटों के लिए यात्रियों में मारामारी रही। कई रूटों पर यूपी रोडवेज की बसें उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए संजीवनी बनीं। 
रुद्रपुर बस स्टेशन पर सुबह सात बजे से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दीपावली की छुट्टी मनाने के लिए रुद्रपुर से यूपी और अन्य राज्यों को जाने वाले यात्रियों की संख्या के मुुताबिक रोडवेज बसें कम पड़ गई। ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने के कारण रोडवेज बसों पर अचानक यात्रियों का दबाव बढ़ गया। बसों में सीटों को लेकर यात्रियों में धक्कामुक्की होने लगी। दोपहर के बाद स्थिति और विकट हो गई। सैकड़ों यात्री घंटों बसों के इंतजार में बस स्टेशन पर भटकते रहे। रुद्रपुर से काशीपुर, बाजपुर जसपुर आदि स्थानों को जाने वाले यात्री यूपी रोडवेज बसों में सवार हुए। जबकि टनकपुर, बनबसा, खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता के यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, रुद्रपुर डिपो की करीब 81 बसों में आठ बसें खराब होने के कारण वर्कशॉप में खड़ी रही। यात्रियों की संख्या के सापेक्ष बसें न मिलने के कारण डग्गामार वाहन चालक सक्रिय हो गये। उन्होंने टनकपुर रूट पर यात्रियों से दोगुना किराया वसूला। परिवहन विभाग और परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न किये जाने से यात्रियों को मजबूरी में महंगा किराया देकर गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री के पर्स पर झपटा पॉकेटमार  
रुद्रपुर। रुद्रपुर बस स्टेशन पर बाइक सवार कुछ जेबकतरों ने एक यात्री का पर्स उड़ाने का प्रयास किया, लेकिन यात्री की सतर्कता से पर्स को उड़ा नहीं सके। तभी बस स्टेशन पर मौजूद पुलिस कर्मियों को देखकर सवार पॉकेटमार भाग गये। पुलिस ने उन्हें दबोचने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। यात्रियों ने बताया कि बाइक में तीन युवक सवार थे।  
--- 
- रुद्रपुर रोडवेज डिपो की तरफ से यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। कुछ यात्री यूपी रोडवेज की बस में भी सवार होकर गये। -  महेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, रुद्रपुर रोडवेज डिपो 

दीपावली पर एटीएम खाली, लोग परेशान 
रुद्रपुर। धनतेरस पर रुद्रपुर बाजार में करोड़ों की खरीद के अगले दिन विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों के एटीएम कैश लेस हो गए हैं। जिले में करीब 363 एटीएम हैं और अधिकांश में कैश की कमी ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार को नैनीताल रोड, सिब्बल सिनेमा रोड, डीडी चौक आदि स्थानों पर लगे एटीएम में कैश नहीं होने से लोगों को भटकना पड़ा। कुछ लोगों ने मजबूरी में उधार लेकर किसी तरह अपना काम चलाया। कुछ एटीएम में पैसा था तो वहां लंबी लाइनें लगी रहीं। कहीं मशीनों का सर्वर डाउन होने से भी कैश नहीं निकाल सका। एटीएम में पैसा नहीं होने से कुछ ग्राहकों ने ई-बैंकिंग के माध्यम से भी खरीदारी की। ब्यूरो 
कोट - एटीएम से कैश की अधिक निकासी होने से यह समस्या आई थी। एटीएम पर लोड अधिक था। दोपहर बाद ज्यादातर एटीएम में कैश डालने के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई थी। - मधूसुधन सुमन, लीड बैंक अधिकारी, ऊधम सिंह नगर। 



यात्रियों के लिए लगाई गई अतिरिक्त बसें
काशीपुर। दीपावली के अवसर पर भीड़-भाड़ के चलते लोगों को रोडवेज की बसों में धक्के खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। दीपावली की छुट्टियों पर दिल्ली से भारी तादात में लोग अपने घर आते हैं। रोडवेज डिपो में 39 बसों का बेड़ा है। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। संचालन कक्ष में तैनात कर्मचारी डूंगरसैन ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर रोज 11 बसों का संचालन होता है, जबकि मंगलवार को 11 बसों के स्थान पर टनकपुर मार्ग की दो बसों को हटाकर तीन अतिरिक्त बसों को दिल्ली मार्ग पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने की पूरी कोशिश की जाएगी। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed