फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: There is mourning in Raghulia-Pakadiya village due to the death of two daughters

कितना भयावह था वह मंजर: दो बेटियों की मौत से गांव में पसरा मातम, एक बच्चा अभी भी लापता; जांच की मांग की

Fri, 09 Aug 2024 09:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 09 Aug 2024 09:00 PM IST
सार

खटीमा के सीमांत गांव रघुलिया और विजयपुर पकड़िया से शुक्रवार को पूर्णागिरि माता के मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन टनकपुर के किरौड़ा नाले में बहने से एक युवती व एक किशोरी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: There is mourning in Raghulia-Pakadiya village due to the death of two daughters
दो बेटियों की मौत से गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

खटीमा के सीमांत गांव रघुलिया और विजयपुर पकड़िया से शुक्रवार को पूर्णागिरि माता के मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन टनकपुर के किरौड़ा नाले में बहने से एक युवती व एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक बालक अभी भी लापता है।

शुक्रवार देर शाम दोनों का शव गांव पहुंरा तो मातम पसर गया। शु्क्रवार सुबह खटीमा के रघुलिया निवासी सोनी कौर (24) पुत्री मक्खन सिंह, पवनदीप कौर (17) पुत्री गुरमीत सिंह, अमनदीप कौर (15) पुत्री गुरमीत, पकड़िया निवासी सीमा (15) पुत्री सुखविंदर सिंह, मंगल सिंह (9) पुत्र सुखविंदर सिंह, बलविंदर कौर (14) पुत्री सुखविंदर सिंह को चालक वार्ड तीन टनकपुर निवासी उवैश मैक्स वाहन से पूर्णागिरि मंदिर ले जा रहा था। रास्ते में खेतखेड़ा निवासी गीता कठैत (12) पुत्री अमर सिंह, चंद्र सिंह (58) पुत्र प्रह्लाद सिंह को भी वाहन में बैठाया। तेज बारिश के कारण किरौड नाला उफान पर था। तेज बहाव के चलते मैक्स में सवार सभी लोग बह गए। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला लेकिन मंगल और सोनी कौर बह गए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- ऐसी तबाही नहीं देखी होगा: उफान पर नाला...बहा ले गया श्रद्धालुओं से भरी जीप, मौत का मंजर देख कांप उठा कलेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद सोनी का शव शारदा बैराज बनबसा में मिला। मंगल की तलाश जारी है। जबकि बलविंदर कौर की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दोनों का शवों लेकर परिजन रघुलिया-पकड़िया गांव पहुंचे। यहां रघुलिया के ग्राम प्रधान गुरमेज सिंह ने मामले की जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि सभी लोग रघुलिया पकड़िया गांव के व एक ही परिवार से हैं।

श्रद्धालुओं का वाहन बहने की सूचना पर टनकपुर पहुंचे एसडीएम
लोगों का वाहन किरौड़ा नाले में बहने की सूचना पर एसडीएम रवींद्र बिष्ट टनकपुर पहुंच गए जहां वह रेस्क्यू अभियान में शामिल हुए और अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना। वाहन में चालक समेत कुल नौ लोग शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed