फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News teenager who went with his friends to see the flood drowned and died In Bajpur

Uttarakhand: बाजपुर में हादसा...दोस्तों संग लेवड़ा नदी में आई बाढ़ देखने गए किशोर की डूबकर मौत, शव बरामद

Sun, 03 Aug 2025 01:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Aug 2025 01:33 PM IST
सार

Uttarakhand News: सुबह  लेवड़ा नदी में बाढ़ आ गई। किशोर अपने दोस्तों के साथ बेरिया दौलत रोड पर बाढ़ देखने निकला। इस दौरान तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News teenager who went with his friends to see the flood drowned and died In Bajpur
- फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड के बाजपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लेवड़ा नदी में आई बाढ़ देखने दोस्तों के साथ गए 11 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रविवार को पहाड़ पर हुई बारिश से लेवड़ा नदी में बाढ़ आ गई। गांव खमरिया निवासी यश(11) दोस्तों के साथ बाढ़ देखने बेरिया दौलत रोड पर निकाला था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पानी के तेज बहाव में बहता चला गया। बच्चों ने देखा तो शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग एत्रित हो गए और बच्चे को ढूंढने लगे।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: देहरादून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश में 64 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

मशक्कत के बाद टाट वाले बाबा मंदिर के समीप बनी नहर में से किशोर को बरामद कर लिया गया। लोग बच्चे को लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। सूचना पर एसडीएम डाक्टर अमृता शर्मा, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, भाजपा नेता राजेश कुमार, गौरव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed