फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Father dies and daughter injured after car hits tree in haldwani

Uttarakhand: बीमार पिता को एम्स लेकर जा रही थी बेटी, रास्ते में हो गया एक्सीडेंट; एक की मौत

Fri, 02 Feb 2024 01:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 02 Feb 2024 01:34 PM IST
सार

हल्द्वानी स्टेट हाईवे के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Father dies and daughter injured after car hits tree in haldwani
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहां पहुंचने से पूर्व पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी के कठघरिया निवासी दिवाकर बिष्ट (65) की तबीयत खराब होने पर बेटी अदिति उन्हें कार से ऋषिकेश एम्स लेकर जा रही थी। बृहस्पतिवार को गांव नमूना में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: देखते ही देखते मातम में बदला खुशी का माहौल, बेटे की शादी के दिन उठी पिता की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक इलाज कर घायल को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। एसटीएच पहुंचने से पूर्व दिवाकर की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed