फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakahnd: 9728 players from across the country will show their talent in the 38th National Games

Uttarakhand: नेशनल गेम्स में देशभर के 9728 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, देहरादून समेत आठ जिलों में 44 इवेंट

Sat, 11 Jan 2025 01:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 11 Jan 2025 01:40 PM IST
सार

उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में महज 17 दिन शेष रह गए हैं। इसमें पूरे देश से 9728 महिला-पुरुष खिलाड़ी सहित 15613 लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन
Uttarakahnd: 9728 players from across the country will show their talent in the 38th National Games
38वें राष्ट्रीय खेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में महज 17 दिन शेष रह गए हैं। इसमें पूरे देश से 9728 महिला-पुरुष खिलाड़ी सहित 15613 लोग शामिल होंगे। नेशनल गेम्स को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश में राजधानी देहरादून सहित आठ जिलों में 44 इवेंट खेली जानी हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय खेल के लिए स्टेडियम सहित खेल संसाधन तैयार किए गए। 27 जनवरी से देश के विभिन्न प्रदेशों से खिलाड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के साथ ही प्रत्येक खेल के डीओसी, तकनीकी स्टॉफ और सपोर्ट स्टॉफ भी शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक 16 खेल विधाएं राजधानी देहरादून में होंगी। इसके साथ ही हरिद्वार में 03, टिहरी में 07, ऊधमसिंह नगर में 06, नैनीताल में 09 और चंपावत, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में 1-1 इवेंट आयोजित हैं। उद्घाटन 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तो समापन 14 फरवरी को नैनीताल जिले के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गौलापार हल्द्वानी मेें होगा।

विज्ञापन

जिलेवार खिलाड़ियों सहित स्टॉफ का विवरण--

जिले का नाम- पुरुष खिलाड़ी-महिला खिलाड़ी-कुल खिलाड़ी-तकनीकी और सपोर्ट स्टॉफ सहित कुल

1- देहरादून - 2223 - 2221 - 4444 - 7123

2- हरिद्वार - 468 - 372 - 840 - 1241

3- टिहरी - 176 - 176 - 352 - 643

4- नई टिहरी - 120 - 120 - 240 - 643

5- अल्मोड़ा - 136 - 136 - 272 - 416

6- पिथौरागढ़ - 112 - 96 - 208 - 349

7- चंपावत - 60 - 76 - 136 - 246

8- यूएसनगर - 520 - 520 - 1040 - 1643

9- नैनीताल - 48 - 48 - 96 - 181

10- हल्द्वानी - 1077 - 1023 - 2100 - 3405

नोट : कलारीपट्टू और शूटिंग ट्रैप और स्केट खेल के आंकड़े उपलब्ध नहीं।

कुल पुरुष खिलाड़ी - 4940

कुल महिला खिलाड़ी - 4788

कुल खिलाड़ी - 9728

तकनीकी और सपोर्ट स्टाफ सहित - 15613

जिलेवार खेल विधाएं-

देहरादून : स्क्वॉश, तीरंदाजी, शूटिंग पिस्टल और राइफल, 5गुणा5 और 3गुणा3 बास्केटबाल, जिम्नास्टिक, नेटबाल, वुशु, जूडो, रग्बी सेवन, लॉनबाल, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, टेनिस, गोल्फ।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार : हॉकी, कबड्डी, कुश्ती।

ऋषिकेश टिहरी : इक्सट्रीम सलालम, कैनोई सलालम, बीच हैंडबाल, बीच वॉलीबाल, बीच कबड्डी।

नई टिहरी : क्याकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट), रोइंग।

अल्मोड़ा : योगासन।

पिथौरागढ़ : बाॅक्सिंग।

चंपावत : रॉफ्टिंग।

ऊधमसिंह नगर : साइकिलिंग ट्रैक, साइकिलिंग रोड, हैंडबाल, वॉलीबाल, शूटिंग ट्रैप, स्केट, मलखंब।

नैनीताल : साइकिलिंग एमटीबी, कलारीपट्टू।

हल्द्वानी : फुटबाल, खो-खो, ताइक्वांडो, मॉडर्न पैंटॉथालान, स्वीमिंग, फेंसिंग, ट्रायथलॉन।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed