{"_id":"64e241774d4c3e8af60ee016","slug":"us-nagar-first-in-registration-pm-matra-vandan-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-2841-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मातृ वंदना : गर्भवती और धात्री महिलाओं के पंजीकरण में यूएस नगर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मातृ वंदना : गर्भवती और धात्री महिलाओं के पंजीकरण में यूएस नगर अव्वल
Sun, 20 Aug 2023 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार दूसरे और देहरादून जिला है तीसरे स्थान पर, जल्द खाते में पहुंचेगी राशि
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में गर्भवती और धात्री महिलाओं के अधिक से अधिक पंजीकरण कराने में यूएसनगर जिला पहले पायदान पर है। वहीं हरिद्वार दूसरे, देहरादून तीसरे व नैनीताल जिला चौथे स्थान पर है। 13 जिलों में कुल 30862 गर्भवती व धात्री महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है।
पीएम मातृ वंदना योजना में केंद्र सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म में पांच हजार रुपये की राशि खाते में डाली जाती है। वहीं दूसरे बार बेटी के जन्म होने पर छह हजार रुपये राशि दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही पंजीकृत महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाएगी। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जा रहा है। केंद्र की ओर से जारी की गई पीएम मातृ वंदना योजना की जिलेवार रिपोर्ट में यूएस नगर में पहली बार बच्चे को जन्म देने वालीं 5573 महिलाएं व दूसरी बार बेटी को जन्म देने वालीं 1834 महिलाएं पंजीकृत हो गई हैं। वहीं दूसरे स्थान पर हरिद्वार जिले में पहली बार बच्चे को जन्म देने वाली 4665 व दूसरी बार बेटी को जन्म देने वालीं 1764 महिलाएं पंजीकृत हैं। इसी तरह देहरादून में पहले बच्चे वालीं 2512 व दूसरी बार बेटी को जन्म देनी वालीं 2228 महिलाएं पंजीकृत हैं। नैनीताल जिले में पहली बार 1977 व दूसरी बार गर्भवती होने के बाद बेटी को जन्म देने वालीं 1029 महिलाएं पंजीकृत हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम मातृ वंदना के पोर्टल में गर्भवती व धात्री महिलाओं के पंजीकरण में यूएस नगर जिला पहले स्थान में है।
गर्भवती महिलाओं के जिलेवार पंजीकरण की सूची
--
जिला - पोर्टल में पंजीकृत गर्भवती महिलाएं
यूएस नगर -7407
हरिद्वार - 6429
देहरादून - 4740
नैनीताल - 3006
टिहरी गढ़वाल - 2002
उत्तरकाशी - 1583
चमोली - 1241
पौड़ी गढ़वाल - 1005
रुद्रप्रयाग - 835
अल्मोड़ा - 824
चंपावत - 729
पिथौरागढ़ - 585
बागेश्वर - 476
कुल - 30862