{"_id":"5c61c31cbdec22093e7c0722","slug":"us-nagar-enters-in-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस नगर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा मुरादाबाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएस नगर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा मुरादाबाद
Tue, 12 Feb 2019 12:16 AM IST
अरुण कुमार
रुद्रपुर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
cricket shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर के गांधी पार्क के मैदान में खेली जा रही 24वीं स्व. सुशीला तिवारी स्मृति राज्य स्तरीय आमंत्रण केएलए सिद्धार्थ कप क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर मुरादाबाद की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। मुरादाबाद के लिए शतकीय पारी खेलने वाले बल्लेबाज गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर यूएस नगर ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मुरादाबाद की टीम ने 25 ओवरों में 191 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज गौरव ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर छह छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। यूएसनगर के लिए फैज ने पांच ओवरों में 21 रन देकर चार विकेट झटके। जवाब में यूएस नगर की टीम 24 ओवरों में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए धैर्य ने 79 और देवेंद्र ने 34 रन बनाए।
मुरादाबाद के गेंदबाज राजा ने पांच ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके। अंपायर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, आकाश मेहता और स्कोरर कुंदन व आदिल रहे। मैच का आंखों देखा हाल जकी रजा और सुधीर मिश्रा ने सुनाया। युकां नेता सौरभ चिलाना ने शानदार बल्लेबाजी करने वाले देवेंद्र को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया। इससे पूर्व समाजसेवी भूपेश सोनी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। वहां खेल समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा, पीसी जोशी, मोहम्मद इरफान खान, कुमाऊं विश्व विद्यालय के क्रीडाधिकारी नागेंद्र शर्मा, पवन गाबा, कालीचरण आदि थे।