फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   US Nagar captures Kabaddi Championship for the fourth time

Udham Singh Nagar News: यूएस नगर का कबड्डी चैंपियनशिप पर चौथी बार कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
US Nagar captures Kabaddi Championship for the fourth time
बाजपुर में कबड्डी विजेता टीम को स्वागत करते गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी पदाधिकारी। स्रोत विजेता खिल
बाजपुर। बड़कोट (उत्तरकाशी) में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में जनपद ऊधमसिंह नगर की टीम ने देहरादून को 28-22 से हराकर चैंपियनशिप पर चौथी बार अपना कब्जा बरकरार रखा। बुधवार को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में कबड्डी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मेजर सिंह संधू की अगुवाई में टीम का स्वागत किया गया। कबड्डी कोच गौरव उपाध्याय ने बताया कि ऊधम सिंह नगर सब जूनियर बालक वर्ग की टीम लगातार चार वर्ष चैंपियन रही है। टीम में राहुल बोहरा, दीपांकर मंडल, किशोर मंडल, अंग्रेज सिंह, पंकज बिष्ट, पुष्कर, अखिलेश, ऋषभ गिरी, अनिल, प्रज्जवल, राहुल सागर, भावेश शामिल रहे। टीम में शामिल चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में जनपद ऊधम सिंह नगर सहित 12 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी सूरी, श्री गुरुद्वारा सिंह सभा बाजपुर के प्रबंधक बलविन्दर सिंह, हरदयाल सिंह, हिमांशु रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed