फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   US city ranks second in agriculture among 115 aspirational districts

115 आकांक्षी जिलों में यूएस नगर को कृषि में दूसरा स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
US city ranks second in agriculture among 115 aspirational districts
रंजना राजगुरू, डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। देशभर के 115 आकांक्षी जिलों में शुमार ऊधमसिंह नगर ने कृषि व जल संसाधन सेक्टर में दूसरी रैंक हासिल की है। बीते जुलाई और अगस्त में कृषि व जल संसाधन सेक्टर में बेहतर कार्य करने पर नीति आयोग की ओर से जिले को तीन करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

देशभर के आकांक्षी जिलों (पिछड़े जिलों) में राज्य से हरिद्वार और यूएस नगर को शामिल किया गया है। इसमें स्वास्थ्य व पोषण, शिक्षा, कृषि व जल संसाधन, वित्तीय समावेशन व कौशल विकास और भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर शामिल हैं। इन सेक्टरों पर सीधे नीति आयोग की ओर से निगरानी की जाती है। समय-समय पर आयोग की ओर से इन सांकेतिक बिंदुओं को लेकर निर्देश भी दिए जाते हैं। कुछ दिनों पूर्व ही नीति आयोग की ओर से ओवरऑल यूएस नगर को 10वीं रैंक दी गई थी। इसके विभिन्न सेक्टरों में भी अब डेल्टा रैंकिंग जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2019 में यूएस नगर जिले को शिक्षा के क्षेत्र में दूसरा स्थान मिला था। उसके बाद वर्ष 2020 में यूएस नगर को वित्तीय समावेशन और कौशल विकास सेक्टर में भी दूसरी रैंक हासिल हुई थी। जिले की अच्छी रैंक हासिल होने पर नीति आयोग की ओर से तीन करोड़ रुपये का बजट दिया जाता है। इस बजट से जिले में पिछड़े जिलों की सूची से बाहर आने के लिए और अच्छे कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को इन क्षेत्रों में मिली रैंक
सेक्टर - रैंक
कृषि व जल संसाधान - दूसरी रैंक
स्वास्थ्य व पोषण - 68वीं रैंक
शिक्षा - 11वीं रैंक
वित्तीय समावेशन व कौशल विकास - 73वीं रैंक
भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर - 71वीं रैंक
कोट -
नीति आयोग की ओर से कृषि और जल संसाधन सेक्टर में जिले को दूसरी रैंक मिली है। देशभर में दूसरा स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि है। इससे पूर्व वित्तीय समावेशन सेक्टर और शिक्षा में भी दूसरी रैंक मिली है। बेहतर टीम वर्क की वजह से हर सेक्टर में अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। मिलने वाले तीन करोड़ रुपये का सीडीओ की ओर से एक्शन प्लान बनाया जा रहा है।
-रंजना राजगुरू, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed