फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   US cities would be free from open defecation

खुले में शौच से मुक्त होगा यूएस नगर

Wed, 31 Aug 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Wed, 31 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
। जिले को पूरी तरीके से ओडीएफ ( खुले में शौच से मुक्त ) घोषित करने का  सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। सब कुछ ठीक रहा तो दिसंबर तक ऊधमसिंह नगर जिला ओडीएफ घोषित हो जाएगा।


वर्ष 2012-13 में किये गये बेस लाइन सर्वे में प्रदेश भर में पांच लाख ओडीएफ बनाने की शुरुआत की गई थी। जिले में एसबीएम यानी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत कुल 215054 परिवारों को खुले में शौचालय से मुक्त किया जाना था। जिसमें 189941 से अधिक शौचालय का निर्माण हो चुका है। अब बाकी बचे 17000 शौचालय का तेजी से निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2016 से जुलाई 2016 तक 8037 ओडीएफ बनाये जा चुके हैं। इसके साथ ही अगस्त माह के आखिर तक ओडीएफ की तादाद और ज्यादा होने की संभावना है। वहीं जिले का जसपुर ब्लाक पूरी तरीके से ओडीएफ मुक्त किया जा चुका है। वहीं काशीपुर ब्लॉक भी जल्द ही ओडीएफ मुक्त हो जाएगा।  प्रदेश को पूरी तरह से ओडीएफ करने के लिये 31 दिसंबर, 2018 की समयसीमा तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बन रहे ओडीएफ निर्माण में तेजी लाने के लिये  विभाग की एम एसबीएम नाम का मोबाइल एप लांच किया है। स्वजल विभाग में तैनात जगत मेहता ने बताया कि यह एप स्वजल विभाग में आकर मोबाइल में इंस्टॉल कराया जा सकता है। वहीं जीपीएस के माध्यम से इन शौचालय को ट्रैक भी किया जा सकता है।


ओडीएफ निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अगस्त आखिर तक काशीपुर को ओडीएफ  घोषित कर दिया जायेगा। इसके बाद गदरपुर ब्लॉक और रुद्रपुर ब्लॉक को भी  सितंबर में पूर्ण रूप से ओडीएफ घोषित किया जाना है। दिसंबर तक जिले को पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त करना लक्ष्य है जिसे हर हाल में पूरा करेंगे।



रुद्रपुर। वर्तमान में अगर राज्यों की बात करें तो वर्तमान में उत्तराखंड खुले में शौच से मुक्त मामले में पूरे देश में पांचवें स्थान पर है। ओडीएफ पहले स्थान पर सिक्किम है, जबकि दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश, तीसरे स्थान पर केरल और चौथे स्थान पर हरियाणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed