{"_id":"640f6afc33df8204780017c9","slug":"uproar-over-pasting-of-missing-posters-of-mla-kapri-khatima-news-c-8-1-80263-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विधायक कापड़ी के लापता होने के पोस्टर चस्पा करने पर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विधायक कापड़ी के लापता होने के पोस्टर चस्पा करने पर बखेड़ा
Mon, 13 Mar 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
खटीमा में एसडीएम से वार्ता करतीं विधायक की पत्नी कविता और मां गोदावरी। संवाद
खटीमा। खटीमा विधानसभा क्षेत्र में विधायक भुवन कापड़ी के लापता होने संबंधी पोस्टर चस्पा करने पर कांग्रेसी भड़क गए। कार्यकर्ता विधायक कापड़ी की पत्नी कविता कापड़ी और माता गोदावरी कापड़ी के साथ कोतवाली और एसडीएम दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी और प्रदर्शन कर कोतवाल नरेश चौहान और एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट का घेराव किया। कोतवाली गेट पर धरना भी दिया।
कविता कापड़ी ने कहा कि उन्हें असामाजिक तत्व परेशान कर रहे हैं। कभी उनके आवास पर पटाखों से धमाके किए जा रहे हैं, कभी घर के आसपास गालीगलौज की जा रही है। पीसीसी सदस्य उमेश राठौर बॉबी और नगर मंडल अध्यक्ष रवीश भटनागर ने कहा कि इससे पूर्व की घटनाओं में कांग्रेसियों के साथ न्याय नहीं हुआ। उन्होंने उन युवाओं के बारे में भी बताया जिन्हें विभिन्न धाराओं में नामजद करते हुए जेल भेजा गया था।
कोतवाल ने मामले की जांच कर पोस्टर चस्पा करने वालों का पता लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान दान सिंह राणा, राजू सोनकर, देवेंद्र कन्याल, जिपंस अरविंद कुमार, जगविंदर सिंह पप्पू, राजकिशोर सक्सेना, हिमांशु तिवारी, दीपक चंद, विजय चंद, रहमत हुसैन, कमल असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
कांग्रेसियों ने ये भी कहा
- कुछ स्वार्थी तत्व विधायक कापड़ी की प्रतिष्ठा खराब करना चाहते हैं।
-इस षडयंत्र में तहसील का कर्मचारी भी संलिप्त है।
- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर विधायक के परिवार की सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात की जाए।
इनसेट
तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
विधायक की पत्नी कविता कापड़ी और माता गोदावरी कापड़ी एसडीएम के समक्ष फफक पड़ीं। कविता ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर उनके परिवार को सुरक्षा नहीं दी गई और पोस्टर चस्पा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपने परिवार के साथ तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगी।
एसडीएम का पक्ष
विधायक कापड़ी की मां और पत्नी की ओर से लगाए गए आरोप गंभीर हैं। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक के परिवार को सुरक्षा के संबंध में एसपी को जानकारी दी जा रही है। उनके निर्देश पर सुरक्षा संबंधी कार्यवाही की जाएगी।
- रविंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम खटीमा।
विधायक के आरोप
सीएम के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ता ओछी हरकत कर रहे हैं। मैं लगातार क्षेत्र में हूं। क्षेत्र की जनता के बीच हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करा रहा हूं। क्षेत्र की जनता को भ्रमित करने के लिए मुख्यमंत्री के इशारे पर पहले मेरे पुतले फूंके गए और अब पोस्टर लगाए गए हैं। मैं इन बातों से नही डरने वाला नहीं। उत्तराखंड के युवाओं की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा।
- भुवन कापड़ी, विधायक खटीमा।
भाजपा ने हास्यास्पद बताया
खटीमा। भाजपा नगर महामंत्री मनोज वाधवा ने विधायक पर आरोप लगाया कि उनकी ओर से की गई घोषणाएं पूरी नहीं की गई है। पोस्टर मामले में भाजपाइयों पर आरोप लगाना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि विधायक कापड़ी अपनी घोषणा पूरी करे या न करें लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए।