फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uploading of photo by making fake ID of woman

Udham Singh Nagar News: महिला की फर्जी आईडी बनाकर फोटो की अपलोड

Sun, 08 Sep 2024 04:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Uploading of photo by making fake ID of woman
खटीमा। सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो व गाली-गलौज लिखकर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों और उनके परिजन व साथियों के विरुद्ध विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी इंस्ट्राग्राम की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो व गाली-गलौज लिखकर पोस्ट किए जा रहे हैं जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। कई असामाजिक तत्व पीड़िता को लगातार परेशान कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने रवीश सिंह राना के विरुद्ध पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के परिजन व साथी उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि रवीश व उसके साथी उसके परिवार वालों को भी लगातार धमकी दे रहे हैं और आए दिन उसके घर के आस-पास घूमते रहते हैं। पीड़िता का कहना है कि रवीश, उसके परिजन व उसके साथियों से उसके परिजन की जान-माल को खतरा बना हुआ है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रवीश सिंह राना, गुलाब सिंह राना व अन्य परिजन व साथियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed