{"_id":"683614d972cc4dd94f0c06c0","slug":"union-minister-for-minority-welfare-may-attend-buddhist-conference-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-127580-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बौद्ध सम्मेलन में आ सकते है केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बौद्ध सम्मेलन में आ सकते है केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
Wed, 28 May 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 28 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। ग्राम बहादरपुर स्थित ऐतिहासिक बौद्ध मठ के प्रमुख भंते डॉ. एल अश्वघोष (लाग महानायक महाथेरा) ने बताया कि सितंबर में बहादरपुर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें बौद्ध देशों के राजदूत, देश-विदेश के बौद्ध विद्वान एवं भिक्षु शिरकत करेंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अलावा अरुणाचल के उप मुख्यमंत्री चोवना मेन एवं प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से भी समय मांगा गया है। इनमें से किसी की भी अनुमति मिलने के बाद सम्मेलन की तिथि तय की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने उक्त लोगों को बौद्धों की समस्याओं से भी अवगत कराया। बौद्ध मठ के सौंदर्यीकरण की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में यूथ एक्शन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. आकी हितो आदि शामिल रहे।
विज्ञापन