{"_id":"60b7d3548ebc3eb4e76c9188","slug":"uncontrollable-truck-tramples-bike-rider-kashipur-news-hld426400536","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा
विज्ञापन
काशीपुर। तेज गति से आ रहे ट्रक एक बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक से छिटककर दूर गिरने से उसकी बहन बाल-बाल बच गई। कुंडा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
मानपुर निवासी सन्नी चौलिया (24) पुत्र गुरनाम सिंह बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी बहन संदीप कौर को मौसी के घर छोड़ने के लिए जसपुर जा रहा था। कुंडा थाने से करीब 20-30 मीटर की दूरी पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बाइक को रौंद दिया।
हादसे में बाइक सवार सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन छिटककर दूर गिरने से बाल-बाल बच गई और उसे किसी तरह की चोट नहीं आई। सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी अरविंद चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाकर पंचनामा भरा। मृतक का पिता गुरनाम और बड़ा भाई बंटी दूध का काम करता है। सन्नी कुंडेश्वरी में एक क्रशर के तौल कांटे पर काम करता था। वह अविवाहित था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सन्नी के परिवार में पिता गुरनाम सिंह, मां गुरजीत कौर के अलावा दो बहनें और एक भाई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।