Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uncontrollable bike collides with tree, 11th student dies

बेकाबू बाइक के पेड़ से टकराने पर छात्र की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bike collides with tree, 11th student dies
काशीपुर में नहर में गिरी बाइक। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। तेज गति और हेलमेट न पहने होने के कारण छात्र की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त खटीमा निवासी आईटीबीपी के सूबेदार के इकलौते पुत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

खटीमा के ग्राम छिनकी निवासी कुंवर सिंह राणा आईटीबीपी में सूबेदार हैं। वर्तमान में उनकी नियुक्ति जम्मू कश्मीर में है। उनका मित्र सुनील कुमार चौहान कुंडा के ग्राम बाबरखेड़ा में रहता है। वह जसपुर में पीआरडी का ब्लॉक कमांडेंट है। 27 अक्तूबर को कुंवर राणा का कक्षा 11 में पढ़ने वाला इकलौता पुत्र दीपक राणा (18) ग्राम बाबरखेड़ा में अपने पिता के मित्र चौहान के घर आया था।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को वह किसी काम से अपनी बाइक (यूके 06 एक्यू 4370) से हरियावाला गया था। उसने हेलमेट नहीं पहने था। लौटते समय तेज गति में होने के कारण उसकी बाइक असंतुलित होकर वन विभाग की चौकी के पास एक पेड़ से टकराकर नहर में गिर गई। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सूर्या चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल पर संपर्क करने पर उसकी शिनाख्त हुई। सूचना पाकर मृतक की बड़ी बहन और अन्य परिजन काशीपुर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मृतक दीपक राणा का फाइल फोटो।

मृतक दीपक राणा का फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed