{"_id":"6876acdb8073b4451c0c07c3","slug":"uncle-and-nephew-accused-of-embezzling-religious-places-income-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129597-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: धार्मिकस्थल की आमदनी के गबन का चाचा-भतीजे पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: धार्मिकस्थल की आमदनी के गबन का चाचा-भतीजे पर आरोप
Wed, 16 Jul 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक युवक ने धार्मिक स्थल की आमदनी के लाखों रुपये गबन का इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष व सचिव पर आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच करने का भरोसा दिलाया है। कटोराताल चौकी पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में मोहल्ला काजीबाग निवासी फईम अहमद ने बताया कि मोहल्ले के एक धार्मिक स्थल में वर्ष 2018 से अप्रैल 2025 तक इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष व सचिव चाचा-भतीजे बने हुए हैं। धार्मिक स्थल की लाखों रुपये की आय का पिछले सात-आठ वर्ष से हिसाब मांगने के बावजूद नहीं दिया गया। इसके चलते कई बार लोगों ने हंगामा भी किया। एक बार पुलिस के आने पर सचिव ने पांच वर्ष की बैलेंस शीट दिखाई थी, तो उसमें लाखों की फर्जी एंट्री दर्शाकर असल आमदनी को छिपाया गया है। एक ही खर्च बार-बार दर्शाकर धार्मिक स्थल को हुई आय की धनराशि का गबन किया गया है। शिकायतकर्ता फईम ने मामले में पुलिस से जांच कर कानूनी कार्यवाही करते हुए गबन की धनराशि वापस धार्मिक स्थल के खाते में जमा कराने की मांग की है।
विज्ञापन