{"_id":"5bafca74867a557fe2537ab7","slug":"ujala-hospital-s-neuro-consultation-camp-in-the-spectrum-on-october-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजाला अस्पताल का न्यूरो परामर्श कैंप दो अक्तूबर को स्पेक्ट्रम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजाला अस्पताल का न्यूरो परामर्श कैंप दो अक्तूबर को स्पेक्ट्रम में
अमर उजाला ब्यूरो काश्ाीपुर।
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी जयंती पर उजाला अस्पताल द्वारा स्पेक्ट्रम मॉल में एक दिवसीय निशुल्क न्यूरो कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें न्यूरो सर्जन डॉ. विक्रांत सेतिया न्यूरो से संबंधित रोगों का निशुल्क परामर्श देंगे। उजाला अस्पताल की ओर से ‘ओपीडी आपके द्वार’ कैंप की अपार सफलता के बाद अब उजाला अस्पताल लोगों तक न्यूरो से संबंधित रोगों के इलाज के लिए परामर्श कैंप लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
दो अक्तूबर गांधी जयंती पर उजाला अस्पताल की ओर से चीमा चौराहा स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक एक दिवसीय न्यूरो कैंप लगाया जाएगा। जिइसमें वर्तमान में उजाला अस्पताल और जीबी पंत दिल्ली अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके न्यूरो सर्जन डॉ. विक्रांत सेतिया न्यूरो रोग से संबंधित मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे।
विज्ञापन
इस दौरान मिर्गी, नसों में कमजोरी, माइग्रेन, सिर दर्द, रीढ़ की हड्डी से संबंधित परेशानियां, शरीर के अंगों का हिलना एवं अकड़ जाना, बेहोशी, दिमागी बुखार आदि रोगों पर भी परामर्श दिया जाएगा। साथ ही कैंप में आंखों की निशुल्क जांच भी की जाएगी। अस्पताल के सीओओ अभिषेक जैन ने बताया कि कैंप में शुगर एवं वीपी की जांच परमार्शनुसार निशुल्क होगी, जबकि पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा डॉक्टर के परामर्श के बाद सीटी स्कैन में भी रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन