{"_id":"67005b31719a1bad3000db54","slug":"udrapur-defeated-pithoragarh-2-0-khatima-news-c-236-1-ktm1001-105956-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर ने पिथौरागढ़ को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर ने पिथौरागढ़ को 2-0 से हराया
Sat, 05 Oct 2024 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता सूबेदार शेर सिंह धामी की स्मृति में आयोजित तृतीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रुद्रपुर और पिथौरागढ़ के बीच मैच खेला गया। इसमें रुद्रपुर की टीम ने पिथौरागढ़ को दो-शून्य से पराजित किया।
लोहियाहेड स्थित गांधी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया ने किया। मैच में रुद्रपुर और पिथौरागढ़ की टीम के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए, जबकि पिथौरागढ़ की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह दो- शून्य के अंतराल से यह मैच रुद्रपुर की टीम ने जीत लिया। इस दौरान आयोजक सागर सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि नवीन चौहान, केएन रॉय, संगीता राणा, मनमोहन सिंह, जीवन धामी आदि मौजूद रहे।