{"_id":"65906b210daec9e5a10a2a98","slug":"udham-singh-nagar-news-crime-rudrapur-news-kashipur-news-sitarganj-news-khatima-news-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-6965-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 21 साइबेरियन पक्षियों का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 21 साइबेरियन पक्षियों का शिकार
Sun, 31 Dec 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
गूलरभोज में साइबेरियन पक्षियों के साथ पकड़े गए आरोपी।
गूलरभोज। हरिपुरा जलाशय में साइबेरियन पक्षियों का शिकार नहीं रुक पा रहा है। वन विभाग की टीम ने मृत 21 साइबेरियन परिंदों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार हो गया। वनकर्मियों ने पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द किया है।
शनिवार को प्रवासी पक्षियों को मारकर बेचे जाने की सूचना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई वन विभाग की टीम ने हरिपुरा जलाशय में संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर दी। एक बाइक पर तीन लोगों को वन कर्मियों ने पकड़ लिया। एक आरोपी भाग निकला। पकड़े गए दो लोगों से मरे हुए 21 प्रवासी पक्षी बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम उदय निवासी सेप्टाफार्म गूलरभोज और सूरज हालदार निवासी मोतीपुर थाना दिनेशपुर बताया। आरोपियों ने फरार साथी का नाम सुरजीत सिंह उर्फ पुली निवासी गूलरभोज बताया। वनकर्मियों ने आरोपितों को पुलिस के सुपुर्द कर वन अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार गौतम, आरएन डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र आर्य,दारोगा कमल सिंह,नीरज खनायत,रघुवर सिंह राणा आदि थे।