फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar Dispute Erupts Between Two Brothers at Rudrapur Transit Camp One Set fire in House

US Nagar: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में दो भाइयों में हुआ विवाद, एक ने घर में लगा दी आग, सारा सामान जलकर राख

Mon, 18 May 2026 07:57 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 18 May 2026 07:57 PM IST
सार

सगे भाईयों में विवाद हो गया कि आवेश में एक भाई ने पहले भाई पर जानलेवा हमले का प्रयास किया तो दूसरे भाई ने पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar Dispute Erupts Between Two Brothers at Rudrapur Transit Camp One Set fire in House
घर में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मामूली विवाद में एक भाई ने घर में आग लगा दी। इसके कारण घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप के गोविननगर गली दस निवासी विमला देवी अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ दिहाड़ी मजदू री कर गुजर बसर करती है। बताया जा रहा है कि विमला अपनी बेटी का इलाज करवाने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी में गई थी। सोमवार की शाम को अचानक मोहित और दीपक सगे भाईयों में विवाद हो गया कि आवेश में एक भाई ने पहले भाई पर जानलेवा हमले का प्रयास किया तो दूसरे भाई ने पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी और स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर अस्पताल में बीमार हुआ सिस्टम... पांच साल से धूल फांक रही हेल्थ एटीएम मशीन
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दमकल कर्मी और थाना पुलिस कर्मी भी घटनास्थल आई और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया और पुलिस ने विवाद करने वाले सगे भाईयों को हिरासत में लेकर थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी दोनों की मां को दे दी है। शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed