फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two Youths Booked Under POCSO Act

Udham Singh Nagar News: दो मामलों में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी धरे

Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two Youths Booked Under POCSO Act
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने दो मामलों में किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में आरोपी के दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। पहले मामले में सोमवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को पड़ोस में रहने वाला शिवम बहलाफुसला कर कहीं ले गया। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की है। वहीं, दूसरे मामले में ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी से दीपक पासवान छेड़छाड़ करता था। तंग आकर कुछ दिनों पहले वह बेटी को संपतपुर गांव में एक रिश्तेदार के घर पर छोड़ आए थे। सोमवार को आरोपी रिश्तेदार के घर से किशोरी को लेकर फरार हो गया। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया और किशोरी का मेडिकल कराया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया है। किशोरी को भगाने में दीपक के चचेरे भाई अमन और साथी शिवा का हाथ भी सामने आया। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed