फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two youths attacked with sharp weapons in kashipur

Udham Singh Nagar News: दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला, चाकू और तमंचे की बट से मारा; कार्रवाई की मांग

Fri, 10 Jan 2025 04:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 10 Jan 2025 04:57 PM IST
सार

मामूली विवाद में 10-15 लोगों ने दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Two youths attacked with sharp weapons in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में मामूली विवाद में 10-15 लोगों ने दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

मोहल्ला कानूनगोयान निवासी कार्तिक और मोहम्मद सुहैल ने कटोराताल पुलिस चौकी को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात दोनों आनंद नर्सरी के पास घूमने गए थे। इसी दौरान एक रिजॉर्ट के पास 20-25 नशेड़ी प्रवृत्ति के युवक हो-हल्ला कर रहे थे। इसके चलते दोनों वहां से वापस लौटने लगे। इसी बीच उन्हीं युवकों में से 10-12 लोगों ने उनपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

हमलावरों ने चाकू, तमंचे की बट व बेल्ट से लहूलुहान कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बचाया और सरकारी अस्पताल ले गए। शुक्रवार को घायलों के परिजनों ने कटोराताल पुलिस चौकी को तहरीर दी। उधर मोहल्लेवासियों का कहना कि रिजॉर्ट के पास आए दिन नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके चलते रात के समय उधर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से रात्रि गश्त करने और नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed