फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two vehicles were swept unchecked life

अनियंत्रित वाहन लील गए दो जिंदगी

Sun, 15 Mar 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 15 Mar 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles were swept unchecked life

अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार व्यापारी समेत दो की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

ग्राम वीरपुर कटैय्या निवासी नईम अहमद उर्फ भूरा (23) पुत्र मतलूब रजा बाजपुर हाइडिल में प्राइवेट रूप से मजदूरी करता था। रविवार सुबह नईम अपने साथी ग्राम कटैय्या निवासी अनीस (25) पुत्र रहीश के साथ बाइक से बाजपुर जा रहे थे। इस बीच बाजपुर रोड स्थित परमानंदपुर मोड़ पर अज्ञात कैंटर ने बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे नईम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा अनीस घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईटीआई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक ने हेलमेट पहना था। परिजनों ने बताया कि मृतक की करीब डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसके एक छह माह का पुत्र भी है। पांच भाइयों में मृतक दूसरे नंबर का था।  
विज्ञापन

उधर, अन्य घटना में मोहल्ला किला निवासी बाबू खां (50) पुत्र मुन्नू खां अपने पुत्र 18 वर्षीय सुहैल के साथ बाइक से घर आ रहे थे। इस बीच दढियाल रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे बाइक के पीछे बैठे बाबू खां की मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र सुहैल घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की यूपी के ग्राम दढियाल जिला रामपुर में फर्टिलाइजर की दुकान है और वह बीती देर सायं दुकान बंद कर वापस आ रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed