{"_id":"6afc004f4643b5ce370f9fb2","slug":"farmers-staged-a-sit-in-protest-at-rudrapur-collectorate-premises-over-non-payment-and-compensation-for-paddy-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: धान का भुगतान और मुआवजा अटकने से नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, प्रशासन के खिलाफ नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: धान का भुगतान और मुआवजा अटकने से नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, प्रशासन के खिलाफ नाराजगी
Tue, 17 Nov 2026 12:51 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:51 PM IST
सार
रुद्रपुर में धान खरीद के डेढ़ महीने बाद भी भुगतान नहीं मिला और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा भी अटक गया। नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी और किसान कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर में धान खरीद के डेढ़ महीने बाद भी भुगतान नहीं मिलने और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा अटकने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी और किसान कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।
विज्ञापन
इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के बावजूद कई किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिला है। वहीं, कृषि सीजन में डीएपी खाद की किल्लत और कालाबाजारी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाजपुर, काशीपुर और गदरपुर में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने के बावजूद प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
किसानों ने पर्याप्त डीएपी उपलब्ध कराने, बकाया भुगतान तत्काल जारी करने और नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
