{"_id":"67e2fe0225a0de99b103d278","slug":"two-vehicles-collided-on-the-highway-the-wall-of-the-house-collapsed-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-124824-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हाईवे पर दो वाहनों की भिड़ंत, मकान की दीवार धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हाईवे पर दो वाहनों की भिड़ंत, मकान की दीवार धराशायी
Wed, 26 Mar 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। हाईवे पर ट्रैफिक वनवे होने के चलते पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के पास सोमवार देर रात को एक कंटेनर और डंपर की आमने-सामने भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर डिवाइडर पार कर दूसरी सड़क किनारे बने मकान की दीवार में जा घुसा। इससे मकान की दीवार धराशायी हो गई और अंदर खड़े दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटनाग्रस्त में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बचे। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन