फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two teenagers stun air fire, panic in the market

सरेशाम बाजार में दो किशोरों ने झोंका हवाई फायर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers stun air fire, panic in the market
सितारगंज। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद बाइक सवार दो किशोरों ने बाजार में हवाई फायर झोंक दिया और मौके से रफूचक्कर हो गए। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस भी आनन फानन में घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजे मिंट बार मार्केट के सामने पंडरी गांव के तीन किशोर खड़े थे। इसी बीच, एक बाइक पर सवार दो किशोर वहां आए। उनमें से एक ने तमंचा निकाला और हवाई फायर झोंक दिया। इसके बाद आरोपी किशोर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर कोतवाल संजय सिंह गर्ब्याल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि जांच में पता चला कि मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच बाइक राइडिंग के दौरान कहासुनी हो गई थी। बुधवार को पंडरी के तीन किशोर मिंट बार में थे। तभी दूसरे पक्ष के दो किशोरों ने आकर फायरिंग कर दी। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही कारण पता चल सकेगा। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। आरोपी नगर और गोठा गांव के बताए जा रहे हैं। मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सितारगंज। नगर के मुख्य चौराहा से कुछ कदम दूर स्थित मिंट बार के सामने शाम को फायरिंग की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। बाइक सवार दो किशोर बार के सामने पहुंचे तो एक के हाथ तमंचा था, जो तमंचे को लहराने के बाद अपनी साथी किशोर के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed