फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two storey circuit house is being built in udham singh nagar

Rudrapur News: 36 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा दोमंजिला सर्किट हाउस, आठ VIP कक्षों का किया जा रहा निर्माण

Sat, 02 Nov 2024 12:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Nov 2024 12:05 PM IST
सार

रुद्रपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सर्किट हाउस का निर्माण किया जा रहा है। दो मंजिला भवन में सीएम सुइट के अलावा वीआईपी और अधिकारियों के लिए अलग से कक्ष बनाए जा रहे हैं। सर्किट हाउस को अगले साल जुलाई तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Two storey circuit house is being built in udham singh nagar
रुद्रपुर में निर्माणाधीन सर्किट हाउस का भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर के गठन होने के 29 साल बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सर्किट हाउस का निर्माण किया जा रहा है। दो मंजिला भवन में सीएम सुइट के अलावा वीआईपी और अधिकारियों के लिए अलग से कक्ष बनाए जा रहे हैं। सर्किट हाउस को अगले साल जुलाई तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

जिले में सर्किट हाउस नहीं है। इसके चलते रुद्रपुर में मुख्यमंत्री सहित अन्य वीआईपी के आगमन पर उनके रुकने की व्यवस्था होटल में की जाती है। लंबे समय से सर्किट हाउस की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने डीएम को जमीन की तलाश कर निर्माण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने युवा भवन से सटी 10650 वर्ग मीटर जमीन को चिह्नित किया था और इसके निर्माण का जिम्मा पेयजल निर्माण निगम को सौंपा गया। निगम ने फर्म का चयन कर कुछ समय पहले निर्माण शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के सहायक इंजीनियर सुभाष भट्ट ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर में अधिकारियों के लिए आठ सिंगल कक्ष, 70 लोगों की क्षमता का कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रेस मीट हाॅल के साथ ही डायनिंग हॉल, वेटिंग रूम, मैनेजर ऑफिस बनाए जा रहे हैं।

प्रथम तल में आठ वीआईपी डबल सुइट बन रहे हैं। द्वितीय तल में सीएम सुइट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा दो वीवीआईपी सुइट बन रहे हैं। परिसर में पार्किंग का निर्माण भी हो रहा है। देहरादून की फर्म को निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। जुलाई तक कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में बेहतर सर्किट हाउस का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को निर्माण गुणवत्ता के साथ तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। यह सर्किट हाउस अन्य जिलों में बने सर्किट हाउस से अलग और आधुनिक होगा।
- उदयराज सिंह, डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed