{"_id":"5abbe41b4f1c1bf8298b4683","slug":"two-policeman-suspended-taking-bribe-of-100-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये की रिश्वत लेने पर दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 रुपये की रिश्वत लेने पर दो सिपाही निलंबित
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, काश्ाीपुर
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand police
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों से 100 रुपये सुविधा शुल्क लेने पर कुंडेश्वरी चौकी में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, बगैर कागजात जांचे ओवरलोड वाहनों को छोड़ने पर कुंडा थाने के पांच कांस्टेबल लाइनहाजिर कर दिए गए।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुरम कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह ने बुधवार की रात एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से शिकायत की। आरोप है कि केलामोड़ पोस्ट पर तैनात दो कांस्टेबलों ने कागजात और रॉयल्टी आदि सही होने के बावजूद सौ रुपये सुविधा शुल्क के रूप में ले लिए। एसएसपी ने कोतवाल चंचल शर्मा को मौके पर भेजा। जांच में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी संजय मौलेखी और शमीम अहमद पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। दोनों आरक्षी कागज चेक करने की आड़ में रॉयल्टी में दबाकर रुपये ले रहे थे। पुलिस ने मंजीत सिंह की तहरीर पर कुंडेश्वरी चौकी में दोनों आरक्षियों संजय व शमीम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि केलामोड़, गढ़ीनेगी, मंडी व सूर्या चेक पोस्टों पर लंबे समय से वाहनों द्वारा वसूली किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। आरक्षियों को आचरण सुधारने की पांच बार चेतावनी दे चुके हैं। उधर, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार की रात निगरानी ड्यूटी के दौरान गढ़ीनेगी, मंडी चौकी और सूर्या चौकी से खनन से लदे ओवरलोड वाहन पास किए गए। चेकिंग के दौरान पकड़ में आए दो ट्रकों को भी सीज किया गया। इस मामले में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में गढ़ीनेगी पोस्ट पर तैनात आरक्षी मनोज कुमार, मंडी चौकी पर तैनात आरक्षी कैलाश परिहार और त्रिलोक सिंह, सूर्या चौकी पर तैनात गिरीश विद्यार्थी व मुकेश तंगड़िया को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले की जांच सीओ राजेश भट्ट को सौंपी गई है।
विज्ञापन