फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two people, including a Gurdwara Granthi, died in two accidents on the same road.

Udham Singh Nagar News: एक ही सड़क पर दो हादसों में गुरुद्वारे के ग्रंथी समेत दो लोगों की मौत

Wed, 29 Oct 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 29 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a Gurdwara Granthi, died in two accidents on the same road.
सितारगंज। एक ही सड़क पर हुए अलग-अलग हादसों में गुरुद्वारे के ग्रंथी काबुल सिंह (50) और यशवीर सिंह (30) की मौत हो गईं। पुलिस दोनों ही घटनाओं के जिम्मेदार वाहन चालकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के चार बजे जनता फार्म, गांव दड़हा निवासी काबुल सिंह (50) पुत्र मंगल सिंह गांव बिड़ौरा स्थित गुरुद्वारा जा रहे थे। इसी समय एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि काबुल सिंह गुरुद्वारे में ग्रंथी थे और वह गुरुद्वारा जा रहे थे। बताया कि उनका एक पुत्र और दो पुत्री हैं। दोनों बेटियां विदेश में रहती हैं जबकि उनका 15 वर्षीय पुत्र पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना मंगलवार देर रात हुई। गांव डूयोडार निवासी यशवीर सिंह (30) पुत्र बलविंदर सिंह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव गौरीखेड़ा के गेट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि यशवीर हाइड्रा चालक था। मंगलवार रात को वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। बताया कि एक साल पहले ही उसका विवाह हुआ था।
कोट
सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन चालकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बीएस धोनी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed