फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Son kept stabbing father with knife till he died in rudrapur

Rudrapur: पिता से हो गई थी नफरत, मरने तक गोदते रहा चाकू...हत्यारे भाजपा नेता को भेजा जेल; जानें मामला

Mon, 03 Jun 2024 11:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Jun 2024 11:39 AM IST
सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में पिता की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी भाजयुमो नेता को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Son kept stabbing father with knife till he died in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में पिता की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी भाजयुमो नेता को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हत्यारोपी ने आए दिन होने वाले झगड़े से तंग आकर हत्या करने की बात स्वीकारी है। वह तब तक पिता पर चाकू से वार करता रहा, जब तक की उनकी मौत नहीं हो गई थी।

विज्ञापन

एक जून की तड़के आजादनगर निवासी तोताराम की उसके बड़े बेटे और भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दीपक ने अपने छोटे भाई सुमित के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसएचओ भारत सिंह की अगुवाई में टीम ने दीपक को उसके घर ले जाकर पिता का शव बरामद कराया था। मृतक तोताराम के पेट पर चाकू के कई वार किए गए थे। मृतक के भांजे गौरी शंकर निवासी जेपीनगर जनपथ रोड फुलसुंगा की तहरीर पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर घर के एक कमरे में छिपाकर रखा गया हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Traffic: लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था में बदलाव, जानें नया रूट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ के अनुसार दीपक ने पूछताछ में बताया कि पिता आए दिन शराब पीकर उसे, पत्नी और छोटे भाई को गालियां देने के साथ ही मारपीट करते थे। उसका अपने पिता से संपत्ति का विवाद चल रहा था। पिता ने मकान को बिकाऊ कर रखा था। रोजाना होने वाले झगड़े से वह और पत्नी परेशान थे। शुक्रवार की रात भी उनका पिता से काफी झगड़ा हुआ था। इस वजह से वह रातभर सो नहीं सका था। शनिवार की सुबह उसने पिता के उठने से पहले उनके पेट में चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed