{"_id":"69b5bd71620dd24a33029fc1","slug":"two-parties-clash-over-dj-at-a-wedding-ceremony-causing-commotion-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-140342-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शादी समारोह में डीजे पर भिड़े दो पक्ष, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शादी समारोह में डीजे पर भिड़े दो पक्ष, हंगामा
Sun, 15 Mar 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। गांव खुशालपुर में शादी समारोह के चलते डीजे पर डांस करने के लिए दो पक्षों में लात घूसे चल गए। जिसमें दो युवकों के चोट आई हैं। इससे समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना पर बन्नाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सख्त हिदायत देकर मामला शांत कराया। शुक्रवार देर रात गांव खुशालपुर निवासी एक व्यक्ति के घर पर शादी समारोह कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इस दौरान डीजे पर डांस करने के लिए दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात घूसे चल गए। हंगामा होने की सूचना पर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी के एसआई भरत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर मामला शांत कराया। चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत के अनुसार अक्षय, विशाल, सुजल, नमन, अमित का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन