{"_id":"69e142377728dafde20465a1","slug":"two-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-stopping-auto-payment-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-140032-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऑटो पेमेंट बंद कराने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऑटो पेमेंट बंद कराने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी
Fri, 17 Apr 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। शहर में ऑटो पेमेंट बंद कराने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव भरौनी निवासी पूरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके फोन में हॉटस्टार नामक एप पर ऑटो पेमेंट लग गया था जिसे बंद कराने के लिए उसने एक कस्टमर केयर के नंबर पर संपर्क किया। उसे बताया गया कि ऑटो पेमेंट बंद करने के लिए हॉटस्टार कस्टमर केयर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पूरन सिंह ने बताया कि उसके फोन को रिसीव करने वाले व्यक्ति ने उसे पैसे वापस करने का झांसा दिया और उससे फोन पर एक एप इंस्टॉल कराया। उक्त एप को इंस्टॉल करते ही उसका फोन हैक हो गया और दो खातों से चार किस्तों में दो लाख रुपये निकल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।