{"_id":"6616d0a7afc90c84c10a0bd6","slug":"two-installments-of-12975-farmers-who-did-not-get-e-kyc-stopped-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-109961-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 12,975 किसानों की दो किस्तें रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 12,975 किसानों की दो किस्तें रुकी
Wed, 10 Apr 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अपने बैंक खातों में ई-केवाईसी और आधार सीडिंग कराने में किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे 12,975 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित होना पड़ा है। इन किसानों को 14वीं व 15वीं किस्त नहीं मिल सकी है। कृषि विभाग की ओर से बार-बार सूचना देने के बाद भी किसानों ने दिलचस्पी नहीं ली है।
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र लाभार्थियों की संख्या 87,277 है, जो शासन की योजना का लाभ ले रहे हैं। इसमें 12,975 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी और आधार सीडिंग नहीं कराई है। ऐसे में यह किसान योजना की 14वीं व 15वीं किस्त से वंचित हो गए। अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराने से इन किसानों के खातों में सम्मान निधि की अगली किस्त भी पहुंचना मुश्किल है। एक-दो किस्तों से किसान और वंचित रहे तो उन्हें अपात्र भी माना जा सकता है।
-- -- --
ई-केवाईसी व आधार सीडिंग अनिवार्य
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को ई-केवाईसी व आधार सीडिंग अनिवार्य की गई है। इसके लिए गांव-गांव विशेष अभियान चलाया गया। जिले में 108 नोडल अधिकारी तैनात किए गए। सभी ग्राम पंचायतों में कर्मचारियों को लगाया गया। किसान बैंकों और जनसुविधा केंद्रों में भी संपर्क कर ई-केवाईसी व आधार सीडिंग करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के अंदर ई-केवाईसी नहीं कराने पर दो किस्तें रोक दी गईं। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
Iआयकर दाता भी लेते रहे लाभI
Iरुद्रपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत में धड़ाधड़ सभी ने इसका लाभ लिया। दो-चार किस्तें आने के बाद केंद्र सरकार ने सख्ती शुरू की। इसमें आयकर दाखिल करने वालों को चिह्नित किया गया। इसमें लगभग 1500 आयकर दाता अपात्र पाए गए थे। संवादI
-- -- --
I गांव-गांव अभियान चलाकर किसानों को ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक किया गया। अधिकाधिक किसानों ने कराई पर 15 से 20 प्रतिशत किसानों ने नहीं कराया। इसके चलते इनकी किस्तें रोक दी गई। यह किसान जल्द ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। - अजय कुमार वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी।I