फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two including retired bank manager arrested for molestation

Udham Singh Nagar News: छेड़छाड़ में रिटायर्ड बैंक मैनेजर सहित दो गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two including retired bank manager arrested for molestation
रुद्रपुर। एक किशोरी से अश्लील हरकतें करने और वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर सहित दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज कराए केस में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कहा था कि 16 जून की शाम करीब चार बजे उनकी 16 साल की भांजी को कुमकुम शर्मा निवासी वार्ड नंबर 18 भदईपुरा किराये का कमरा देखने के लिए मलिक काॅलोनी में राकेश कुमार जडिया के मकान में ले गई थी। मकान में राकेश कुमार ने उनकी भांजी के साथ अश्लील हरकतें की थीं। इसका वीडियो कुमकुम शर्मा ने बनाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने राकेश निवासी वार्ड नंबर 29 आदर्श काॅलोनी रुद्रपुर और कुमकुम शर्मा निवासी वार्ड नंबर 18 भदईपुरा के खिलाफ धारा 74 बीएनएस और 11/12 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई नेहा राणा को सौंपी गई थी। अभियुक्त राकेश रिटायर्ड बैंक मैनेजर है और उसकी मुख्य बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed