फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar Health department team raided three hospitals sealed two fined one Uttarakhand news in hindi

Udham Singh Nagar: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन अस्पतालों में मारा छापा, दो किए सील, एक पर लगाया जुर्माना

Thu, 24 Nov 2022 03:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 03:40 PM IST
सार

अस्पताल में तीन मरीज भर्ती थे लेकिन मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। ओटी में भी मानक के अनुसार कुछ भी नहीं मिला। पड़ताल में अभिलेख भी पूरे नहीं पाए गए। इसके बाद टीम ने ग्राम मिस्सरवाला में एक निजी अस्पताल में छापा मारा।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar Health department team raided three hospitals sealed two fined one Uttarakhand news in hindi
काशीपुर स्थित सहारा अस्पताल को सील करते एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार युसूफ अली व एसीएमओ डॉ.तप - फोटो : KASHIPUR

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर दो अस्पतालों में भारी अनियमितता पाए जाने पर उन्हें सील कर दिया। इसके अलावा एक निजी अस्पताल पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। बुधवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली के साथ एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा ने दढ़ियाल मार्ग स्थित सहारा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल में तीन मरीज भर्ती थे लेकिन मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। ओटी में भी मानक के अनुसार कुछ भी नहीं मिला। पड़ताल में अभिलेख भी पूरे नहीं पाए गए। टीम ने तीनों मरीजों को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराते हुए उक्त अस्पताल को एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में सील कर दिया। डॉ. शर्मा ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल को इससे पहले मई में एक महिला की गलत इलाज के दौरान मौत के मामले में सील किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने ग्राम मिस्सरवाला में एक निजी अस्पताल में छापा मारा। वहां भी अस्पताल में कोई डॉक्टर तैनात नहीं मिला न ही अस्पताल का पंजीकरण ही हुआ था। अस्पताल में तीन महिलाएं भर्ती मिलीं। तीनों को सरकारी अस्पताल शिफ्ट कराने के लिए एंबुलेंस मंगाई गई लेकिन तीनों महिलाओं के परिजन उन्हें घर ले गए। अस्पताल में मौजूद स्टाफ टीम को कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़गंज में दुकान में चल रहा था क्लीनिक
 

इसके बाद टीम मुरादाबाद रोड स्थित सेवा अस्पताल पहुंची। यहां मरीजों की जांच रिपोर्ट अधूरी और ऑपरेशन थिएटर में अनियमितता को देखकर एसीएमओ डॉ. शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी देकर 25 हजार का जुर्माना लगाकर सभी अनियमितताओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। टीम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी, डॉ. कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

सीएम पोर्टल में शिकायत मिलने के बाद बुुधवार को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुद्रपुर में कई स्थानों पर क्लीनिकों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकतर क्लीनिक संचालक गायब मिले जबकि पहाड़गंज में एक क्लीनिक दुकान के भीतर संचालित होता मिला।

एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक व नायब तहसीलदार भरत लाल ने दूधियानगर स्थित प्रियंका डेंटल क्लीनिक का निरीक्षण किया। क्लीनिक में कोई डॉक्टर नहीं मिला जिस पर क्लीनिक को बंद करवाकर मौजूद लोगों से संचालक को दस्तावेज समेत कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। पहाड़गंज में झोलाछापों के क्लीनिक चलाने की शिकायत पर टीम ने निरीक्षण किया लेकिन पता चला कि उक्त परिवार सऊदी अरब गया हुआ है।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी, पढ़ें क्या है निधि प्रोजेक्ट

पहाड़गंज में अरशद नाम से एक क्लीनिक बिना बोर्ड के दुुकान में संचालित होता मिला। मौके पर संचालक नहीं मिला तो टीम ने वहां मौजूद लोगों से संचालक को दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा। इसके बाद टीम ने हरदेव नर्सिंग होम का भी निरीक्षण किया लेकिन वहां कोई गड़बड़ी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed