{"_id":"637f2bbf494b7537a002a9df","slug":"toll-free-number-issued-to-help-women-victims-of-violence-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी, पढ़ें क्या है निधि प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी, पढ़ें क्या है निधि प्रोजेक्ट
Thu, 24 Nov 2022 02:30 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 24 Nov 2022 02:30 PM IST
सार
प्रोजेक्ट ‘निधि’ के तहत घरेलू हिंसा, यौन शोषण और अन्य हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसी पीड़ित बच्चियां और महिलाएं जो किसी वजह से पुलिस को रिपोर्ट नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति (डीएलबीएमकेएस) के चेयरमैन राज भट्ट व अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को समिति के प्रोजेक्ट ‘निधि’ के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट ‘निधि’ के तहत घरेलू हिंसा, यौन शोषण और अन्य हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001804039, 05946-297101 जारी किया गया है। हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसी पीड़ित बच्चियां और महिलाएं जो किसी वजह से पुलिस को रिपोर्ट नहीं कर सकती हैं, उनकी सहायता करते हुए उनके मामलों को आसानी से पुलिस तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट से जुड़े पदाधिकारी मेजर जनरल (रि) गुलाब रावत, ब्रिगेडियर (रि.) भारत रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन