फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two heads and three hand made baby curiosity

दो सिर और तीन हाथ वाला बच्चा बना कौतूहल

Sat, 02 Apr 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Sat, 02 Apr 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
Two heads and three hand made baby curiosity

 

विज्ञापन

नगर के एक निजी चिकित्सालय में एक महिला ने दो सिर, तीन हाथ वाले बच्चे को जन्म दिया। बच्चा जन्म के तीन घंटे तक जीवित रहा।
छोटी बगुलिया निवासी रामचंद्र गुप्ता की पत्नी को शुक्रवार सुबह लेबर पेन हुआ तो वह अपनी पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचे लेकिन सीएचसी में गर्भवती की स्थिति सही न पाकर उसे रेफर कर दिया गया। अमाऊं स्थित रतूड़ी अस्पताल में महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो वहां का स्टाफ आश्चर्यचकित रह गया। बच्चे केे दो सिर, तीन हाथ और दो पैर थे। जैसे ही लोगों को इस अद्भुत बच्चे के जन्म की जानकारी हुई तो अस्पताल में लोगों का तांता लग गया। लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर सुनीता रतूड़ी ने बताया इस तरह के बच्चे आनुवंशिक व जीन्स में गड़बड़ी के कारण पैदा होते हैं। इस तरह के बच्चों को बचा पाना बहुत कठिन होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed