फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two farmers injured in leopard attack, one referred

Udham Singh Nagar News: तेंदुए के हमले में दो किसान घायल, एक रेफर

Wed, 17 Apr 2024 03:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 17 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Two farmers injured in leopard attack, one referred
तेंदुए के हमले में घायल बबलू।
जसपुर। धान की फसल की सिंचाई कर रहे दो किसानों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

रामनगर वन गांव निवासी बबलू पुत्र ओम प्रकाश (40), भगवंतपुर गांव निवासी अबरार अली पुत्र रमजानी (45) सोमवार शाम धान की फसल में पानी डाल रहे थे। तभी तेंदुए ने बबलू पर हमला कर दिया और उसे खींचकर ले जाने लगा। उसके शोर मचाने पर अबरार अली ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तेंदुए ने अबरार अली पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे जिस पर तेंदुआ भाग गया।

ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि घायल बबलू को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अबरार अली को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। बच्चों और महिलाओं ने बाहर अकेले में जाना छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से तेंदुआ उनके गांव के आसपास घूम रहा है। उन्होंने वन क्षेत्र अधिकारी से तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed