फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two caught.

झारखंड से लाई गई अफीम की खेप पकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two caught.
किच्छा में एसटीएफ की ओर से अफीम के साथ पकड़े गए तस्करी के आरोपी। - फोटो : SITARGANJ
एसटीएफ ने अफीम की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से साढ़े सात किलो अफीम बरामद हुई है। तस्करों के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि बरामद अफीम झारखंड से लाई गई थी। आरोपी पहले भी इसी तरह कई बार अफीम की बड़ी खेप लाकर यहां खपा चुके हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ की सीओ डॉ. पूर्णिमा गर्ग ने निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम को अफीम की खेप पकड़ने में लगाया था। तीन माह से टीम आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। मंगलवार को टीम ने कोतवाली पुलिस की मदद से न्यू मंडी गेट के पास अफीम ला रहे कार सवार दो लोगों को पकड़ा। उनसे साढे़ सात किलो अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसाफार्म थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी सतनाम सिंह, वार्ड संख्या 12 आवास विकास थाना किच्छा निवासी अमोलक मल्होत्रा उर्फ गोलू के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार सीज कर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी झारखंड से अफीम लेकर आए थे। ताकि राज्य में फुटकर बिक्री की जा सके। आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। आरोपियों को अफीम बेचने वाले और उनसे मंगाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें फोन
एसएसपी ने नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन या फिर एसटीएफ उत्तराखंड के टेलीफोन नंबर (0135-2656202) पर सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed