{"_id":"6b008a740b39cfec160708ae","slug":"automatic-track-sensor-faulty-manual-test-for-driving-license-dl-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-151596-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऑटोमेटिक ट्रैक सेंसर खराब, डीएल के लिए मैनुअल टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऑटोमेटिक ट्रैक सेंसर खराब, डीएल के लिए मैनुअल टेस्ट
Fri, 20 Nov 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक पर लगे सेंसर छह महीने से काम नहीं कर रहे हैं। इसके कारण वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) प्राप्त करने के लिए मैनुअल टेस्ट देना पड़ रहा है। सेंसर लगाने वाली कंपनी का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो चुका है, जिससे कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
एआरटीओ कार्यालय में पिछले साल ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक बनाया गया था। इसमें पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सेंसर और कैमरे लगाए गए थे। ट्रैक का कंट्रोल रूम मुख्यालय देहरादून में स्थित है। इसका अनुबंध भी मुख्यालय स्तर पर एक कंपनी के साथ हुआ था।
दावा था कि इससे केवल दक्ष चालकों को ही डीएल मिल पाएगा। पिछले साल बरसात में कैमरे खराब होने पर भी मैनुअल टेस्ट लिए गए थे। सिस्टम ठीक होने के बाद 18 मार्च से ट्रैक फिर से शुरू किया गया था। तब अधिकांश चालक सेंसर युक्त ट्रैक पर टेस्ट में फेल हो रहे थे। 31 मार्च को अनुबंध समाप्त होने के बाद से मैनुअल टेस्ट लिया जा रहा है। अब डीएल की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
कोट -
ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक पर लगे सेंसर का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। नवीनीकरण के लिए मुख्यालय पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलने पर ट्रैक पर सेंसर शुरू कर दिए जाएंगे। वर्तमान में ट्रैक पर मैन्युअल टेस्ट लिया जा रहा है। - एल्विन रॉक्सी, एआरटीओ प्रशासन, काशीपुर